अशोक गहलोत के मंत्री ने करवा चौथ को लेकर दिया विवादित बयान, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2022

जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने करवा चौथ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि आज भी करवा चौथ पर महिला छलनी देखती हैं और पति की उम्र लंबी करने की बात करती हैं... गोविंद राम मेघवाल की इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गहलोत सरकार पर हमलावर है।

इसे भी पढ़ें: गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए राठौड़, बोले- आतंकियों का अड्डा बन चुका है राजस्थान 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पति कभी भी पत्नी की लंबी उम्र के लिए छलनी नहीं देखता है। लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं, लोग धर्म, जाति के नाम पर लड़ा रहे हैं। गोविंद राम मेघवाल के इस बयान को लेकर भाजपा ने उनसे माफी की मांग की है। इसके साथ ही अशोक गहलोत से अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान