राजस्थान: Parbatsar में BJP प्रत्याशी Kailash Chand को मिला सिर्फ एक वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार को सोमवार को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उन्हें एक ही वोट मिला। प्रत्याशी को मिला वोट भी उनका खुद का नहीं है। यह वाकया डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड संख्या-13 में सामने आया।

कैलाशचंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह वार्ड संख्या- 12 के मतदाता हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें नजदीकी वार्ड संख्या-13 से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कहा, मुझे एक मत मिला। मेरा मत वार्ड संख्या- 12 में है।

मुझे वार्ड संख्या-13 से उम्मीदवार बनाया गया था। उस वार्ड के किसी एक व्यक्ति ने मुझे वोट दिया है। परबतसर नगरपालिका में 25 वार्ड हैं।

कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया जबकि 12 वार्ड में भाजपा के उम्मीदवार जीते। राज्य में 309 नगर निकायों के लिए संपन्न चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना हुई। इस दौरान इस वार्ड के चुनाव परिणाम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

प्रमुख खबरें

Haryana में Travel Agents के लिए नए नियम मंजूर, पंजीकरण अनिवार्य

IPL 2027 से पहले Hardik Pandya छोड़ सकते हैं Mumbai Indians, चर्चा अंतिम दौर में

झारखंड के कृषि सचिव ने BAU वैज्ञानिकों से कम लागत वाली तकनीक बनाने को कहा

Meghalaya में Conrad Sangma सरकार से UDP ने तोड़ा नाता