Rajasthan: प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे पर होटल में तोड़फोड़ का आरोप, FIR दर्ज, मालिक बोला- नशे में था हर्षदीप

By अंकित सिंह | Jul 20, 2023

राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप खाचरियावास पर बुधवार तड़के कथित तौर पर नशे की हालत में जयपुर के एक होटल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया था। होटल के सीसीटीवी वीडियो में यह घटना कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। होटल मालिक अभिमन्यु सिंह के अनुसार, परेशानी तब शुरू हुई जब हर्षदीप और पांच-छह अन्य लोगों का एक समूह रात करीब 10:15 बजे नशे की हालत में होटल पहुंचे। सिंह ने दावा किया कि हर्षदीप की होटल में एक साथी अतिथि के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद समूह ने होटल के कर्मचारियों से "प्रत्येक कमरे को खोलने और उस अतिथि की जांच करने" की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Government Jobs: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर मांगे गए आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी

FIR दर्ज 

मालिक ने आगे दावा किया कि पुलिस बाद में अतिथि को ले गई, जबकि 25 लोगों का गिरोह बुधवार सुबह 3-4 बजे तक उनके होटल परिसर में रुका रहा। वे शराब, खाना मांगते रहे और बिल भी नहीं चुकाया... बाद में वे सबूत नष्ट करने के लिए बेसमेंट में सर्वर रूम में चले गए, जहां सभी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध थे, लेकिन हम किसी तरह इसे बचाने में कामयाब रहे। इस बीच, जयपुर में वैशाली पुलिस स्टेशन के SHO शिव नारायण ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 'शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। हम दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'' हालांकि, सिंह ने दावा किया कि वे एफआईआर में सीसीटीवी सबूत जमा करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें धमकाया और परेशान किया जा रहा है। हमें कई फोन आए हैं, हम पर हर तरह का दबाव बनाया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त