Rajasthan : जयपुर में कांग्रेस का वार रूम देखने पहुंचे राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को यहां प्रदेश कांग्रेस के वार रूम पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी राहुल के साथ मौजूद थे।

राहुल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेंट्रल वॉर रूम के अध्यक्ष शशिकांत सेंथिल, सह-अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जसवन्त गुर्जर और अरविंद कुमार से चुनावी गतिविधियों और भविष्य की चुनावी रणनीतियों के बारे में बातचीत की।

वॉर रूम का दौरे करने के बाद अमृता धवन ने कहा, राहुल गांधी ने ‘वार रूम’ का दौरा किया और टीम का उत्साहवर्धन किया। राहुल लगभग आधे घंटे तक वॉर रूम में रहे और इस दौरान उन्होंने इसके संचालन के बारे में भी जानकारी ली।

शर्मा ने राहुल को चौबीसों घंटे चलने वाले कॉल सेंटर के बारे में जानकारी दी। धवन ने कहा कि इसमें राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिदिन 400 से 500 कॉल आती हैं।

उन्होंने कहा कि वार रूम में वास्तविक समय की स्थितियों का आकलन किया जाता है और निरंतर निगरानी के लिए रिपोर्ट तैयार की जाती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह प्रणाली जनता की प्रतिक्रिया के आधार पर चुनाव अभियान रणनीति में त्वरित समायोजन करने में लाभप्रद होती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर