By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2020
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के अनेक इलाकों में बादल छाये रहने के बीच बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढोतरी दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।