राजस्थान : झालावाड़ में ट्रक ने कार और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पांच की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

कोटा। झालावाड़ के अकोदिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक कंटेनर ट्रक ने एक कार और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी हरवंत सिंह रंधावा ने रविवार को बताया कि दुर्घटना शनिवार देर शाम असनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई जब कंटेनर ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी और फिर करीब 50 मीटर आगे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज के मुख्य आरोपी जावेद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, टूटा घर का गेट, भारी सुरक्षा बल तैनात

दो घायलों की पहचान कमलेश मेघवाल (26) और कर्ण सिंह (62) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक गिरधर सिंह ने कहा, झालावाड़ जिला सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की संयुक्त समिति जिसमें जिला परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियर शामिल हैं, दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण और पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दुर्घटना स्थल का दौरा करेगी और सड़क सुरक्षा के लिए सिफारिश करेगी, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक