Rajasthan : दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2024

जयपुर । राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू की नोक एक महिला के साथ पर कथित दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में बने चौकीदार के कमरे में रहने वाली महिला के साथ दो बदमाशों द्वारा चाकू की नोक पर कथित दुष्कर्म करने का मामला बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 


मेघवाल ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि बीती रात बाइक पर दो बदमाशों ने उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे के सामने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उसका पति कहीं गया हुआ था। वह पिछले छह साल से अर्पाटमेंट में बने चौकीदार के कमरे में अपने पति और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहती है। मेघवाल ने तहरीर के हवाले से बताया कि बदमाशों ने चिल्लाने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी जिससे विवाहिता डर गई। 


इसके बाद दो में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में दोनों युवक वहां से भाग गए। उन्होने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam