राजस्थान : बारात लेकर लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

जयपुर के पास बुधवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों में नवविवाहित दुल्हन भी शामिल है।

रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

उन्होंने बताया कि बड़ी जीप (तूफान) में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे। हादसे में दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

श्रीलंका के जख्मों पर भारत का मरहम, चक्रवात के दर्द से उबरने के लिए मदद

भुने चने छिलके सहित खाना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए विशेषज्ञ की राय

Vastu Upay For Love Marriage: प्रेम विवाह में बाधा, वास्तु और ज्योतिष के ये अचूक उपाय बदलेंगे किस्मत, जानें पूरा तरीका

वामपंथी उग्रवाद को जड़ से खत्म करने की तैयारी, CRPF ने 2019 से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित किए 229 अग्रिम अड्डे