Rajasthan Rain Alert: मानसून फिर सक्रिय, IMD ने कई इलाकों में चेतावनी जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026

जयपुर, आठ अगस्त दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर सक्रिय होने से राजस्थान में कई स्थानों पर तेज बारिश जारी है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। सबसे अधिक नौ सेंटीमीटर बारिश अलवर के थानागाजी और चुरू के सादुलपुर/राजगढ़ में दर्ज की गई।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, “नौ अगस्त को भी राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होगी। वहीं 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।” विभाग ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिन हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से व पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। इस बीच, भारी बारिश के कारण कोटपूतली-बहरोड़ से गुजरने वाले जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर जलभराव की सूचना मिली। शहरी इलाकों में बाज़ारों और घरों में भी पानी घुस गया।

लगातार भारी बारिश की वजह से भरतपुर में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहे। अलवर के गोविंदगढ़ में एक घर की छत गिर गई हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चूरू में भी शनिवार सुबह से बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों और कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया।

डीबी अस्पताल के दोनों दरवाजों पर पानी जमा होने से मरीजों और स्टाफ को परेशानी हुई।

प्रमुख खबरें

Jaipur में JP Nadda रविवार को Tiranga Rally को रवाना करेंगे, CM भी होंगे शामिल

Sirsa के देसूजोधा गांव में Hepatitis A का प्रकोप, 100 से अधिक लोग हुए बीमार

Prayagraj में Rahul Gandhi के संवाद कार्यक्रम के बाद छात्रों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

West Bengal सरकार 325 लोगों को देगी Emergency सम्मान, सीएम करेंगे शुरुआत