खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी से राजस्थान को मिलेगी नयी पहचान : मुख्यमंत्री शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है और इसआयोजन से राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

शर्मा ने इसके आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेल के क्षेत्र में राजस्थान को नयी पहचान भी दिलाएगा। ऐसे में इन खेलों का भव्य एवं सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए ताकि यह पूरे देशभर में मिसाल बन सके।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल आयोजन के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नवाचारों को अपनाया जाए। इसके लिए मुख्य आयोजन से पहले पूर्व गतिविधियों के रूप में मैराथन सहित स्कूल-कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं ताकि प्रदेशभर में खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश जाए।

एक अन्य बैठक में शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस (10 दिसंबर) के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों और उनके महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान के सम्मान में आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन करेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया