लॉकडाउन पर रजत शर्मा ने बताई PM नरेंद्र मोदी की चतुराई, हो गए ट्रोल

By निधि अविनाश | Mar 26, 2020

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने  प्रधानमंत्री मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के आदेश की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे है। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 21 दिन का लॉकडाउन उस वक्त किया गया है जब कई दिन आधिकारिक छुट्टी है, इससे काम का काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "ज़रा मोदी जी की चतुराई देखिये।घर में रहने के 21  दिन में से 6 तो शनिवार -रविवार हैं। 5 छुट्टियाँ गुडी पड़वा, राम नवमी,महावीर जयंती , गुड फ़्राइडे और अम्बेडकर जयंती की हैं। काम का नुक़सान सिर्फ़ 10 दिन। आम के आम, गुठलियों के दाम"

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: देश में कुल मामलों की संख्या 649 हुई, पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत

 बता दें कि देश में कोरोना वायरस से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है  वहीं कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। 

इसे भी देखें- 21 दिन के लिए India Lockdown, Modi बोले इसे Curfew ही समझें, China में आया नया Virus Hanta 

प्रमुख खबरें

Telecom Sector को बड़ी राहत! Bombay High Court ने Airtel-Vi का अतिरिक्त Spectrum शुल्क किया रद्द

भारती फुलमाली का बल्ला गरजा, Shreyanka-Radha की फिरकी में फंसी West Indies, भारत की शानदार जीत

Sunil Gavaskar भी हुए Manav Suthar के मुरीद, 6 Wickets वाले प्रदर्शन को बताया शानदार।

पेट्रोल से ₹20 सस्ता E-85 Fuel लॉन्च, Hardeep Singh Puri बोले- जनता को मिलेगी बड़ी राहत।