राजभर ने लगाया भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर जातीय हिंसा भड़काने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर जातीय हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद से बड़े माफिया सत्तारूढ़ दल में हैं। ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गये थे, जहां विगत 15 अक्‍टूबर को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन के दौरान हुए विवाद में में जय प्रकाश पाल की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। दुर्जनपुर में पाल परिवार से मिलने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

राजभर ने कहा कि दुर्जनपुर में अधिकारियों की मौजूदगी में हुई हत्या की घटना दिल दहला देने वाली है।अपराधी को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद व आजम खान से बड़े माफिया हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। 

इसे भी पढ़ें: मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा- शिवराज कर रहे भगवान के समान जनता से छल 

बिहार में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन(एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री राजभर ने कहा कि उनके गठबंधन से भाजपा का सर्वनाश हो रहा है। बिहार चुनाव में 18 सभा कर चुके राजभर ने दावा किया कि गठबंधन बिहार में ताकत के रूप में उभरेगा तथा गठबंधन के समर्थन के बगैर अगली सरकार नहीं बनेगी।

प्रमुख खबरें

खेल तुम्हें हमेशा याद रखेगा: Yuvraj-Kuldeep ने Football Legend Messi को कहा अलविदा

ठाणे: 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 62 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

मदरसे को बढ़ाने के लिए कब्जा कर ली जमीन, पाकिस्तान में 125 साल पुराना मंदिर ढहाया

Jan Gan Man: Manusmriti को पढ़े बिना ही उसके पीछे क्यों पड़ गये हैं Rahul Gandhi? हर मुद्दे में जाति का कोण क्यों ढूँढ़ने लगी है Congress?