BJP, कांग्रेस, सपा-बसपा सब देखते रह जाएंगे, राजभर UP में 5 CM और 20 डिप्टी सीएम वाले फॉर्मूले के साथ सरकार बनाएंगे!

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2021

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नाम इन दिनों खासा चर्चा में है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने का एक नया ही फॉर्मूला दे दिया है। प्रदेश में भागीदारी मोर्चा के नाम से एक नया संगठन बना है। इस मोर्चे से जुड़े ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वो सत्ता में आए तो पांच साल में पांच मुख्यमंत्री और 20 उपमुख्यमंत्री बनाएंगे। मतलब ये कि 10 दलों से मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने वाले ओम प्रकाश राजभर की सरकार आई तो 75 जिलों वाले यूपी में पांच मुख्यमंत्री होंगे और हर साल 4 उपमुख्यमंत्री होंगे। पांच साल में 20 उपमुख्यमंत्री होंगे। वो भी धर्म और जाति के हिसाब से। राजभर को पूरा भरोसा है कि यूपी की विधानसभा चुनाव में बीजेपी वाले, कांग्रेस वाले, बसपा वाले सब ताकते रह जाएंगे और राजभर सरकार बनाएंगे। 

पहला साल- मुसलमान,

दूसरा साल- राजभर

तीसरा साल- चौहान समाज

चौथा साल-  कुशवाहा

पांचवा साल- पटेल समाज का नेता

403 सीटों पर लड़ने का ऐलान

भागीदारी संकल्प मोर्चा में ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, कृष्णा पटेल के नेतृत्व वाली अपना दल और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व वाली जन अधिकार मंच के साथ कई छोटी-छोटी पार्टियां शामिल हैं। यूपी के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया और साथ में सरकार बनाने का दावा भी किया है।  

बीजेपी ने ली चुटकी 

राजभर के बयान के बाद सियासी चर्चा का विषय बन गया। किसी ने कहा कि राजभर के सपने मुंगेर लाल जैसे हैं। किसी ने ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेने की वकालत की। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मैं इतनी हल्की बात को गंभीरता से नहीं लेता। अगर मैं कह दूं कि आपको अमेरिका के राष्ट्रपति बना देंगे तो आप मान जाएंगे क्या?ऐसा संभव नहीं होता है। राजनीति में जनता बहुत समझदार है। वहीं दिनेश शर्मा का कहना है कि जहां ज्यादा योगी होते हैं वो मठ बिगाड़ देते हैं। हमारे पास तो एक ही योगी हैं जिन्होंने दिखा दिया है कि विकास क्या होता है। हर व्यक्ति सपने देखता है मुंगेरी लाल की तरह। 

प्रमुख खबरें

Asian Games के Table Tennis मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

India Canada CEPA: व्यापार समझौते पर पांचवें दौर की वार्ता 5 अक्टूबर से, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

BSE Sensex 564 अंक उछलकर 74,858 पर बंद, Nifty में भी बढ़त

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter