पत्रकार राजीव शर्मा चीन को दे रहा था सीमा पर भारतीय रणनीति की जानकारी: दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा सीमा पर भारतीय रणनीति और सैनिकों की तैनाती संबंधी संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर चीन के खुफिया विभाग को दे रहा था। एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शर्मा कुछ भारतीय मीडिया संगठनों के साथ-साथ चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार के लिए भी रक्षा मामलों पर लिखता था। 

इसे भी पढ़ें: ड्रैगन की चेतावनी, अमेरिकी दूत की मौजूदगी में चीन ने ताइवानी क्षेत्र में उड़ाए लड़ाकू विमान 

पुलिस ने बताया कि चीनी खुफिया एजेंटों ने कथित तौर पर 2016 में उससे संपर्क किया था। शर्मा कुछ चीनी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में भी था। उन्होंने दावा किया कि फ्रीलांस पत्रकार को “गत डेढ़ साल में 40 लाख रुपये मिले। उसे प्रत्येक सूचना के बदले एक हजार अमेरिकी डॉलर (मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से करीब 73 हजार रुपये) मिलते थे।” 

इसे भी पढ़ें: एलएसी पर सैनिकों को नहीं लगेगी ठंड, खास तरह के टेंट का किया गया इंतजाम 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना के आधार पर शर्मा को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से रक्षा मंत्रालय के जुड़े गोपनीय दस्तावेज भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि शर्मा को फर्जी कंपनी के जरिये बड़ी राशि देने के आरोप में एक चीनी महिला और उसके नेपाली साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana