Rajasthan: गहलोत सरकार पर फिर बरसे राजेंद्र गुढ़ा, हमारे प्रदेश में महिलाएँ सुरक्षित नहीं, जब तक जिंदा रहूंगा बोलता रहूंगा

By अंकित सिंह | Jul 22, 2023

राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी ही सरकार से सवाल करने पर राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। वह राजस्थान सरकार में मंत्री थे। राजेंद्र सिंह गुढ़ा का एक वीडियो शुक्रवार को जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था जिसमें वह विधानसभा में यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि हम प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मणिपुर की बजाय हमें अपने अंदर झांकने की कोशिश करनी चाहिए। बयान के वायरल होने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल से उसे बर्खास्त करने की सिफारिश कर दी

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Gehlot ने आईना दिखाने वाले मंत्री Rajendra Singh Gudha को दिखा दिया मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता

भाजपा का वार

राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बाद भाजपा को गहलोत पर निशाना साधने का मौका मिल गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार राजेंद्र गुढ़ा के साहस और सच को स्वीकार नहीं कर पाई। उन्होंने इस बात पर मुहर लगा दी कि राजस्थान में न तो महिलाएं और न ही उनके सम्मान के लिए आवाज़ उठाने वाला व्यक्ति या मंत्री सुरक्षित है।  राजस्थान सरकार में मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस सरकार में मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। 2-3 दिन पहले हमने एक वीडियो कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का भी देखा, वो भी सुरक्षित नहीं हैं। अब सच बोलने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी क्या?

प्रमुख खबरें

Telangana Assembly Speaker पर कथित टिप्पणी मामले में BRS के दो MLC गिरफ्तार

Kerala में कमजोर Monsoon से बढ़ी तपिश, Punalur में पारा 36.2 डिग्री पहुंचा

Bareilly Violence: Maulana Tauqeer Raza को झटका, High Court ने खारिज की जमानत

Explained Eiffel Tower Controversy | एफिल टॉवर पर लैंगिक भेदभाव का आरोप! विदेशी प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर महिला कर्मियों को हटाने पर छिड़ा महाविवाद