Rajendra Kumar Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के 'जुबली कुमार' थे राजेंद्र कुमार, सरकारी नौकरी छोड़ बने थे अभिनेता

By अनन्या मिश्रा | Jul 20, 2024

जब भी 60 और 70 के दशक के शानदार अभिनेताओं का जिक्र होता है, तो उसमें अभिनेता राजेंद्र कुमार का नाम जरूर शामिल होता है। आज ही के दिन यानी की 20 जुलाई को राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ था। हिंदी सिनेमा में राजेंद्र कुमार को 'जुबली कुमार' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं। हालांकि शोहरत की बुलंदियों को छूने से पहले अभिनेता को काफी संघर्ष करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर राजेंद्र कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बता दें कि 20 जुलाई 1929 को सियालकोट में राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद इनका पूरा परिवार भारत आ गया। भारत आने के बाद राजेंद्र कुमार के पिता ने कपड़ों का व्यापार शुरू किया, जोकि काफी अच्छा चलने लगा था। वहीं राजेंद्र कुमार की भी पुलिस विभाग में नौकरी लग गई थी। लेकिन वह हमेशा से ही अभिनेता बनने का ख्वाब देखते थे। ऐसे में पुलिस की ट्रेनिंग पर जाने से दो दिन पहले वह अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए मायानगरी मुंबई पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: Rajesh Khanna Death Anniversary: बेहतरीन अभिनय से बुलंदियों के शिखर पर पहुंचे थे राजेश खन्ना, ऐसे बनें इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार

राजेंद्र कुमार के दोस्त भी उनको एक्टिंग करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। ऐसे में वह सब कुछ छोड़कर मुंबई पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचकर उनको जल्द ही यह समझ आ गया कि अभिनय की राह इतनी भी आसान नहीं होने वाली है। लेकिन शर्म के कारण राजेंद्र कुमार ने वापस घर न जाने का फैसला किया और वह मुंबई में रहकर संघर्ष करने लगे। 

इस फिल्म से मिली पहचान

राजेंद्र कुमार ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत फिल्म 'जोगन' से की थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार और नर्गिस भी थे। लेकिन राजेंद्र कुमार को असली सफलता फिल्म 'मदर इंडिया' से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री नरगिस के बेटे का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सक्सेस के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1959 में आई फिल्म 'गूंज उठी शहनाई' अभिनेता की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म से राजेंद्र कुमार को रोमांटिक हीरो के तौर पर जाना जाने लगा था। 60 के दशक में उनकी कई फिल्में हिट साबित हुईं। वहीं फिल्म 'गूंज उठी शहनाई' लगातार 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी रही। इस फिल्म की सक्सेस के बाद राजेंद्र कुमार को 'जुबली कुमार' के नाम से जाना जाने लगा था।


घटने लगा स्टारडम

बताया जाता है कि अभिनेता राजेश खन्ना की फिल्मों में एंट्री के बाद उनका स्टारडम कम होने लगा था। अभिनय में सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे गौरव के लिए फिल्म का निर्देशन किया। उनके द्वारा निर्देशित फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था। वहीं कला के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए राजेंद्र कुमार को पद्मश्री से नवाजा गया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 85 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब