By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021
नयी दिल्ली| डॉ. राजेश एस गोखले को जैव प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। डॉ. गोखले वर्तमान में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे में जैव प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर हैं।