कभी बसों में टिकट काटते थे रजनीकांत, आज लोग खरीदते हैं उनकी फिल्मों के ब्लैक में टिकट

By रेनू तिवारी | Dec 12, 2019

 रजनीकांत फिल्मी दुनिया के वो स्टार हैं जिनके आगे दशकों से सुरपस्टार लगा हुआ हैं। सुपरस्टार रजनीकांत फिल्मों में अपने अलग स्टाइल के कारण मशहूर है। इन अलग अंदाज के स्टाइल ने रजनीकांत की लोकप्रियता दिनपर दिन बढ़ाई और आज माहौल यह है कि रजनीकांत को दक्षिण भारत में खासकर तमिलनाडु मे भगवान की तरह पूजा जाता है। आज रजनीकांत अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उसके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। आज ट्वीटर पर #HappyBirthdaySuperstar का हैशटेग टॉप पर है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म पानीपत पर मचे बवाल को लेकर दुष्यंत चौटाला ने दिया यह बड़ा बयान

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950  में हुआ। रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। आपको बता दे कि रजनीकांत ने अपनी शुरूआत में बस कंडक्टर के रूप में बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते हुए नाटकों में अभिनय करना शुरू किया। 1973 में, उन्होंने अभिनय में डिप्लोमा करने के लिए मद्रास फिल्म संस्थान में प्रवेश लिया और फिर उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1975 में रजनीकांत ने के. बालाचंदर के तमिल नाटक अपूर्व रवांगल से अपने एक्टिंग की शुरुआत की। धीरे-धीरे उन्होंने अपने आप को दक्षिण फिल्मों का एक्टर बनाया फिर हीरो और उसके बाद सुपरस्टार... और अब रजनीकांत ने अपनी राजनीतिक पारी भी शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: जब फिल्में नहीं चल रही थी तो मैंने कुछ और करने का सोचा था: शाहिद कपूर

रजनीकांत ने फिल्म शिवाजी (2007) में अपनी भूमिका के लिए 26 करोड़ फीस ली थीष उस समय जैकी चैन के बाद रजनीकांत एशिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता बन गए। उन्होंने भारत के अन्य क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों में काम किया है और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य देशों के सिनेमाघरों में भी काम किया है। 2019 तक, रजनीकांत ने छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार-चार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो विशेष पुरस्कार और एक फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार जीते हैं। अभिनय के अलावा, उन्होंने एक निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में भी काम किया है। अपने फिल्मी करियर के अलावा, वह एक परोपकारी, अध्यात्मवादी भी हैं और द्रविड़ राजनीति में एक प्रभाव के रूप में कार्य करते हैं।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता