बेयर ग्रिल्स के साथ Man vs wild के शूट पर निकले रजनीकांत, बांदीपुर में शूटिंग शुरू

By रेनू तिवारी | Jan 31, 2020

दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी अब परदेशी सिनेमा से जुड़ने जा रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के शो मैन वर्सेज वाइल्ड का हिस्सा बनने जा रहे हैं। कर्नाटक फोरेस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से इस खबर की घोषणा की गई। रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स  मैन वर्सेज वाइल्ड का शूट कार्नाटक के सबसे बड़े और घने जंगल बांदीपुर में कर रहे हैं। शूट का एक वीडियो भी सामने आया है। ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स अपने शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' के एक एपिसोड के लिए अभिनेता रजनीकांत के साथ शूट के लिए कर्नाटक के बांदीपुर जंगल में पहुंचे।

बांदीपुर के जंगलों में मैन वर्सेज वाइल्ड के एपिसोड की शूटिंग तीन दिन तक चलेगी। बेयर ग्रिल्स सोमवार रात 9.30 बजे को gundlupet town पहुंच गए। बेयर ग्रिल्स का क्रू 18 लोगों का है. डिपार्टमेंट ने सभी लोगों के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई है। 

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या ने तेज प्रताप, राबड़ी देवी और मीसा भारती के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

आपको बता दें कि इससे पहले मैन वर्सेज वाइल्ड की शूटिंग बेयर ग्रिल्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शूट किया था।

प्रमुख खबरें

10 मिनट में चाहिए High Protein नाश्ता? बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं क्रिस्पी मसूर डोसा, देखें Recipe

Ekadashi Rules: एकादशी व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, Lord Vishnu हो सकते हैं नाराज

Bollywood Wrap Up | Sapna Choudhary Domestic Violence Case | सपना चौधरी और वीर साहू का विवाद

Plant Based Protein का बढ़ता Trend: क्या ये Complete Protein है? जानिए इसका पूरा सच