TMC नेता कुणाल घोष से मिले राजीव बनर्जी, घर वापसी की हो रही तैयारी?

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2021

पश्चिम बंगाल में बीते दिनों बीजेपी को बड़ा झटका लगा जब मुकुल रॉय ने कमल के फूल को छोड़ तृणमूल में वापसी की। लेकिन बात यहीं नहीं रुकी, कहा जा रहा है कि कई और नेता भी फिर से टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब पाला बदल शुरू हो चुका है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी नेता राजीव बनर्जी टीएमसी नेता कुणाल घोष से मुलाकात की है। राजीव बनर्जी ने टीएमसी नेता कुणाल घोष के घर पहुंचे और दोनों के बीच बैठक हुई। 

चुनाव से पहले बीजेपी में हुए थे शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2011 और 2016 में लगातार दो बार दोमजुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। राजीव बनर्जी को ममता बनर्जी सरकार ने कैबिनेट मंत्री भी बनाया। वे अपने दो कार्यकाल में करीब 8 साल तक मंत्री पद पर जिम्मेदारी निभाई। हालांकि, समय के साथ-साथ राजीव बनर्जी और ममता बनर्जी के बीच रिश्तों में कड़वाहट आती चली गई। नतीजन, राजीव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से ठीक पहले 29 जनवरी 2021 को टीएमसी छोड़ी दी और अगले ही दिन यानि 30 जनवरी को वे बीजेपी में शामिल हो गए।


प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा