तीसरे चरण के मतदान से पहले बोले राजीव रंजन, जनता पूरे दमखम के साथ नीतीश के चेहरे पर करेगी विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

पटना। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने संवादाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौतरफा विकास, उन्नत कृषि ,आद्योगिक विस्तार एवं रोजगार के लिए पिछले दो चरणों की तरह तीसरे चरण में भी मतदाता नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे। पहले और दूसरे चरण बिहार की जनता ने अभूतपूर्व मतदान किया है। कोरोना को लेकर विपक्ष की आशंकाओं को पूरी तरीके से नकारते हुए एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगली सरकार बने इसके रुझान अब तक संपन्न पहले दो चरणों के चुनाव से सामने आने लगे हैं। तीसरे चरण के चुनाव में भी एक बार फिर चौतरफा विकास, पर्यावरण और प्रदूषण की चुनौतियां से निपटने योग्य बिहार, ऐसा बिहार जिसमें किसी भी प्रकार की कोई गैर बराबरी नहीं हो, विकास की रोशनी सब तक पहुंचे, हर खेत को पानी, हर गांव में सोलर लाइट और लोगों एवं नौजवानों को रोजगार मिल सके, औद्योगिक विस्तार यह आने वाले बिहार की जो परिकल्पना है बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सात निश्चय पार्ट 2 के जरिए यह बताया है।

इसे भी पढ़ें: मधेपुरा में सुभाषिनी के लिए अपने पिता शरद यादव की राजनीतिक विरासत को बचाने की चुनौती

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान एवं उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए कृत संकल्पित है। जहां 2004-05 में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए बजटीय प्रवधान मात्र 3.45 करोड़ का था वही उसके उलट 2018-19 में हमारी सरकार में 438 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया। अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए हमने अल्पसंख्यक रोजगार योजना, हुनर योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास योजना नई रोशनी योजना, मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारी सरकार द्वारा मदरसों के आधुनिकीकरण भी किया गया है।

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल

World Federation for Mental Health और UN की पहल से 1992 में शुरू हुआ World Mental Health Day

PM Narendra Modi रविवार को Chennai में 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात