Rajkot game zone fire: पुलिस कमिश्नर का तबादला, छह अधिकारी निलंबित, हाई कोर्ट ने कहा- सरकारी मशीनरी पर भरोसा नहीं

By अंकित सिंह | May 27, 2024

राजकोट अग्निकांड की चल रही जांच के बीच शहर के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव का तबादला कर दिया गया। राज्य सरकार ने फैसले की घोषणा करते हुए कहा, राजू भार्गव की पोस्टिंग प्रतीक्षा में है, उनकी जगह आईपीएस अधिकारी ब्रिजेश कुमार झा लेंगे। राजकोट ‘गेम जोन’ में आग लगने से 28 लोगों की मौत के मामले में सोमवार को छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया। राजकोट में आग लगने और 28 लोगों की मौत और उनके शवों को पहचान से परे जलाए जाने की घटना के दो दिन बाद, कम से कम दो ऐसी संरचनाओं को प्रमाणित करने में विफल रहने के लिए शहर के नगर निकाय को गुजरात उच्च न्यायालय की आलोचना का सामना करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: Rajkot Gaming Zone Fire : प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की

जिस ‘गेम जोन’ में शनिवार को आग लगी थी, वह आग सुरक्षा संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र के बिना संचालित किया जा रहा था। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ ‘गेम जोन’ को सड़क और भवन विभाग से अनुमति मिल गई थी। उसने आग सुरक्षा एनओसी प्राप्त करने के लिए अग्नि सुरक्षा उपकरण का प्रमाण भी जमा किया था। एनओसी मिलने की प्रक्रिया जारी थी और अभी पूरी नहीं हुई थी।’’ शनिवार शाम राजकोट के नाना-मावा इलाके में टीआरपी गेम जोन में आग लगने से बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने गेम जोन के छह साझेदारों और एक अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

प्रमुख खबरें

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा