राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर-स्टारर रूही का ट्रेलर रिलीज, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का

By रेनू तिवारी | Feb 16, 2021

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर-स्टारर रूही (Roohi) फिल्म 'स्त्री' फ्रेंचाइजी की दूसरी सीरीज हैं। फिल्म 'स्त्री' की तरह ही इस फिल्म की कहानी भी एक चुड़ैल के इर्द गिर्द घूम रही है। इस बार चुडैल के किरदार में जान्हवी कपूर नजर आ रही है। इस बार भूतनी का शिकार केवल आदमी नहीं है बल्कि शादीशुदा आदमी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और ये 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में आप राजकुमार राव और वरुण शर्मा की कॉमेडी से इंप्रेस हो जाएंगे। वहीं जान्हवी कपूर के चेहरे पर केवल भूत वाला मेकअप अच्छा दिखाई पड़ रहा हैं। चुडैल के रोल में भी उनके चेहरे के भाव बदलते नजर नहीं आ रहे हैं। कहानी एंगल अच्छा होने के संभावना है। ट्रेलर तो मजेदार है देखना होगा फिल्म कैसी होगी। 

इसे भी पढ़ें: 'आश्रम' वेब सीरीज विवाद मामले पर प्रकाश झा को राजस्थान HC ने दी बड़ी राहत, पढ़ें पूरा घटनाक्रम 

ट्रेलर से पहले राजकुमार ने फिल्म के दो फर्स्ट लुक पोस्टर्स को कैप्शन के साथ साझा किया था, यह सिर्फ फर्स्ट लुक है। उन्होंने इससे पहले टीज़र को साझा किया था जिसमें राज कुमार, जान्हवी और वरुण शर्मा को दूल्हा और दुल्हन के रूप में दिखाया गया था। 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट