राजनाथ ने स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य पेशेवरों और सुरक्षाकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान राजनाथ सिंह ने घर से ही काम किया और इस परेशानी के समय में राष्ट्र की सेवा करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘शाम पांच बजे राष्ट्र के साथ मिलकर उन सभी लोगों की सराहना की, जोकि नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ ही सभी जरूरी सामानों की आपूर्ति और सेवाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।’’ सिंह ने जनता कर्फ्यू की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की।

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान