राजनाथ ने निजी रक्षा कंपनियों को मित्र राष्ट्रों को निर्यात बढ़ाने के लिये कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निजी क्षेत्र की रक्षा कंपनियों को शुक्रवार को कहा कि वे मित्र राष्ट्रों को निर्यात बढ़ाने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया आसान बना दी गयी है। सिंह ने ‘रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया’ विषय पर यहां आयोजित एक गोलमेज बैठक में रक्षा तथा विमानन क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा कि उनके पास निर्यात के साथ ही घरेलू बाजार में योगदान देने के भारी अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने मेक इन इंडिया के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये बहुस्तरीय तरीका अपनाने को कहा।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ का दावा, कश्मीर पर फैसले के लिए मोदी सरकार-1 में ही कार्य शुरू हो गए थे

सिंह ने कहा कि बिना स्वदेशी तकनीक का विकास किये रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर नहीं बना जा सकता है। उन्होंने देश में ही संबंधित प्रौद्योगिकियों का विकास करने को कहा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा मंत्री ने उद्योग जगत को मित्र राष्ट्रों को निर्यात बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्यात की प्रक्रिया आसान बनायी जा चुकी है।’’ सिंह ने कहा कि 2018-19 में रक्षा उद्योग का कुल उत्पादन 80 हजार करोड़ रुपये का रहा जिसमें निजी क्षेत्र का योगदान 16 हजार करोड़ रुपये का था।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति