राजनाथ सिंह व जयशंकर को ब्लिंकन की टिप्पणी को नकारना चाहिए था: राकांपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता मजीद मेमन ने बुधवार को यहां आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर को भारत में कथित ‘मानवाधिकार हनन’ के संबंध में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणी को ‘कम से कम नकारना तो चाहिए था, लेकिन वे दोनों चुप रहे। मेमन ने यह भी कहा कि जब ब्लिंकन ने एक संवाददाता सम्मेलन में दोनों मंत्रियों की उपस्थिति में ये टिप्पणी की तो मंत्रियों के कथित रूप से चुप रहने से दुनिया में क्या संदेश गया है? राकांपा नेता ने यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। इस दौरान पार्टी प्रमुख शरद पवार उनके साथ थे।

इसे भी पढ़ें: 'तुम 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो...' भड़काऊ भाषण मामले में बरी हुए अकबरुद्दीन ओवैसी

उन्होंने कहा, उन्हें कम से कम कहना चाहिए था कि यह खबर अतिरंजित है, यह खबर गलत है। लेकिन दोनों मंत्री चुप रहे। दुनिया को क्या संदेश गया है? भारत ने विदेशी सरकारों और मानवाधिकार समूहों द्वारा उन आरोपों को खारिज कर दिया है कि देश में नागरिक स्वतंत्रता में कमी आयी है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी