By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2017
लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर कहा है कि एक सीट पर जीतने से जनभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ता। सिंह ने रविवार को यहां सवालों के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि पूरे देश के जनमानस में भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। एक सीट पर जीतने से जनभावनाओं पर फर्क नहीं पड़ता।
पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस विजयी रही। गुरदासपुर सीट भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन की वजह से खाली हुई थी।