Parivartan Yatra को लेकर झारखंड पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- राजीव गांधी के समय 100 में से 85 रुपए भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाता था

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2024

राजनाथ सिंह ने धनबाद में कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत ‘भ्रष्ट’ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा चुनाव में झारखंड से बाहर होने से नहीं रोक सकती। जेएमएम का मतलब है जमकर मलाई मारो। झारखंड के सीएम तो ‘बालू से भी तेल’ निकालने में माहिर हैं। झारखंड के आदिवासी भाइयों एवं बहनों का गौरवशाली इतिहास रहा है। झारखंड के विकास में तीन ‘स्पीड ब्रेकर’ हैं। वैश्विक अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि 2027 तक अमेरिका, चीन के बाद भारत तीसरी शीर्ष अर्थव्यवस्था बन जायेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने के बाद खुद को शहीद के तौर पर पेश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: देश की अर्थव्यवस्था की गाड़ी की ‘ड्राइविंग सीट’ पर आज निजी क्षेत्र : Rajnath Singh

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के समय 100 रुपए अगर भेजे जाते थे तो आपके जेब में 15 रुपए पहुंचते थे। 85 रुपए भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाता था लेकिन आज अगर 100 रुपए दिल्ली के बैंक से भेजे जाते हैं तो 100 का 100 रुपए आपके खाते में पहुंचते हैं। ‘भ्रष्ट’ मुख्यमंत्री झारखंड को विकास की ओर नहीं ले जा सकते। झारखंड के अभूतपूर्व विकास के लिए भाजपा को लगातार दो कार्यकाल दीजिए। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने झारखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की, बोले- हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने वक्त आ गया है

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को लेकर गोल्फ ग्राउंड में बारिश थमते ही समर्थक पहुंचने लगे। भारी बारिश के कारण लोग काफी देर तक परेशान रहे। बारिश रुकते ही मंच पर देशभक्ति गीत से माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। 

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion