राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को टिकट मिलना तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2017

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला कर लिया है। इस आशय की घोषणा आज पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कर दी जाएगी। बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए बाकी बचे उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिये जाएंगे। पार्टी पहले ही उत्तर प्रदेश के लिए 149 और उत्तराखंड के लिए 64 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

 

पंकज सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वह गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के साहिबाबाद क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। गाजियाबाद का लोकसभा में प्रतिनिधित्व राजनाथ सिंह 2009 से 2014 तक कर चुके हैं। पंकज सिंह को टिकट देने के पक्ष में पार्टी के अधिकतर नेता हैं। उनका तर्क था कि सिंह दस वर्षों से उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रदेश महासचिव हैं। उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में वाराणसी के एक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन तब भाजपा अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह ने पंकज को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहा था। 2014 के लोकसभा चुनावों में डॉ. महेश शर्मा की गौतमबुद्धनगर संसदीय क्षेत्र से जीत के बाद खाली हुई नोएडा सीट पर भी पंकज सिंह की दावेदारी थी लेकिन तब भी उन्हें मौका नहीं दिया गया था।

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी