By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2026 तक 35,000 से 40,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण और सामग्री का निर्यात करेगा। रक्षा मंत्री यहां सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ स्मृति व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो आत्मविश्वास का भाव होना चाहिए कि हम भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। वर्ष 2014 में हमारा रक्षा निर्यात केवल 900 करोड़ रुपये का था, लेकिन जब से हमने भारतीयकरण (कार्यक्रम) को अपनाया है, आज हमारा रक्षा निर्यात बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये हो गया है।’’