Russia-Ukraine Crisis पर राजनाथ सिंह बोले- शांति चाहता है भारत, बातचीत के जरिए निकले समाधान

By अंकित सिंह | Feb 22, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पूरे विश्व की नजर दोनों देशों पर है। इसके साथ ही भारत भी रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर चिंतित नजर आ रहा था। भारत की ओर से लगातार दोनों देशों से शांति की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रूस-यूक्रेन विवाद पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत यूक्रेन के मामले पर यही चाहता है कि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि वे रूस के राष्ट्रपति के साथ बात करेंगे। अगर इन दोनों की बातचीत होगी तो निश्चित तौर पर समाधान निकलेगा। जहां तक भारत की बात है भारत शांति चाहता है। इन सब के बीच भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुई। यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट आज रात दिल्ली में लैंड करेगी। आपको बता दें कि भारत ने यूक्रेन में एक ताजा परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से कहा कि यदि उनका प्रवास जरूरी नहीं है तो वे अस्थायी रूप से देश छोड़ दें। साथ ही भारत ने यूक्रेन में दूतावास कर्मियों के परिवार के सदस्यों से वापस घर लौटने को कहा है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि हम यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर हो रही गतिविधियों और रूसी संघ द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा सहित पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूसी संघ के साथ लगी यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गंभीर चिंता का विषय है। इन चीज़ों से क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, Cockroach Janata Party ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Imran Khan की पार्टी के मार्च से पहले Islamabad में दो महीने के लिए धारा 144 लागू

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात