राजनाथ सिंह ने झारखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की, बोले- हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने वक्त आ गया है

By अंकित सिंह | Sep 21, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड में हैं। झारखंड के चतरा में उन्होंने भाजपा के परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी दागी व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। झारखंड में हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने और भाजपा को सत्ता में लाने का वक्त आ गया है। विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि झारखंड के विकास की राह में तीन रोड़े हैं - झामुमो, कांग्रेस और राजद। 

इसे भी पढ़ें: Tarang Shakti Exercise | राजनाथ सिंह ने वैश्विक रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 'तरंग शक्ति' अभ्यास की जमकर तारीफ की

राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश की और सिखों को उकसाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते। मैं रक्षा मंत्री हूं और मैं देखता हूं कि हमारे झारखंड के भाई-बहन, हमारे आदिवासी भाई-बहन सुरक्षा बलों में हैं। वे अत्यंत साहस के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। झारखंड में विकास की काफी संभावनाएं हैं। 

इसे भी पढ़ें: PoK को भारत सरकार का बड़ा ऑफर! 53 साल पहले जो हुआ वो अब पाकिस्तान में दोहराया जाएगा?

भाजपा नेता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास राज्य के सीएम रहे, लेकिन उन्हें झारखंड के विकास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चाहे बाबूलाल मरांडी हों, अर्जुन मुंडा हों या रघुवर दास हों - किसी भी भ्रष्टाचार को लेकर उन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। हमारा कोई भी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल नहीं गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की तैयारियां ज़ोरो पर हैं, प्रधानमंत्री के दौरे से जनता में उत्साह है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के साथ-साथ हम चुनाव अभियान की तैयारी भी कर रहे हैं। हम जो कहते हैं वह करते हैं। हम 100 दिन काम जनता के सामने पेश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion