उत्तर प्रदेश में हिंसा की घटनाओं को लेकर राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ से की बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की। सिंह फिलहाल अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। सिंह ने ट्वीट किया है, ‘‘मैंने लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत की।’’

इसे भी पढ़ें: नागरिकता विरोध: प्रदर्शनकारियों की गांधीगिरी, पुलिसवालों को दिया गुलाब का फूल

प्रदर्शनकारियों ने मदेयगंज पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और सतखंडा चौकी को आग लगा दी। कुछ निजी समाचार चैनलों और चार पहिया वाहनों एवं मीडिया कर्मियों के अन्य वाहनों को निशाना बनाया गया। कई वाहनों को आग के हवाले किया गया, जिनमें रोडवेज की एक बस शामिल है। शहर के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता