राजनाथ सिंह आज SCO बैठक को करेंगे संबोधित, रक्षा सहयोग पर कर सकते हैं चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बुधवार से दुशांबे में शुरू हो रही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक बैठक में क्षेत्र में आतंकवाद तथा अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस प्रयासों की पैरवी किए जाने की उम्मीद है। चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे के भी एससीओ बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, सिंह और फेंगहे के बीच किसी द्विपक्षीय चर्चा संबंधी संभावना की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, सूत्रों ने सम्मेलन के इतर सिंह और वेई के बीच बैठक की संभावना से इनकार नहीं किया है। सिंह ताजिकिस्तान के दुशांबे मंगलवार शाम को आठ देशों के प्रभावशाली संगठन एसीओ के रक्षामंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Nityanand Rai का बड़ा दावा: भारत अब Naxal-मुक्त, आंतरिक सुरक्षा की ऐतिहासिक जीत

भारत के सीमेंट ब्रांडों पर आधारित पुस्तक ABC of Cement Brands in India: Past, Present & Future का लोकार्पण

Vanakkam Poorvottar: Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन शुरू, देशभर में अलर्ट, BSF और पुलिस एक्शन में

Wedding Season शुरू हो गया, Iran-US War खत्म हो गयी, क्या अब Gold Jewellery को खरीदना सही रहेगा?