By अंकित सिंह | May 21, 2022
देश की आम जनता लगातार बढ़ रही महंगाई से परेशान है। महंगाई की वजह से सरकार को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महंगाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल रक्षा मंत्री शुक्रवार को पुणे में थे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महंगाई से अमेरिका जैसे देश भी प्रभावित हुए हैं। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपराधबोध महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महंगाई को लेकर बहस लगातार जारी है। लेकिन पहले कोरोना महामारी की वजह से देश ठहर गया था। राजनाथ से दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था की हालत खराब नहीं होने दी और हमें इसकी सराहना करनी चाहिए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी महंगाई को लेकर बहुत कुछ कहा था। राजनाथ सिंह ने दावा किया था कि पहले कोरोना महामारी और अब रूस-यूक्रेन संकट की वजह से महंगाई है। 6 महीने के भीतर महंगाई कम हो जाएगी। हाल में रक्षा मंत्री लखनऊ भी गए हुए थे। इस दौरान भी उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ी चुनौती के साथ-साथ संकट की बताया और इससे उबरने में देशवासियों से सहयोग मांगा। रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि अमेरिका में 40 वर्ष के सबसे अधिक महंगाई है। उन्होंने कहा था कि अगर कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध नहीं होता तो हमारी अर्थव्यवस्था का आकार 4.3 प्रीवियस ट्रिलियन डॉलर होता।