राजनाथ बोले- 2014 के बाद विश्व पटल पर बढ़ी भारत की विश्वसनीयता, महंगाई को लेकर दिया यह बड़ा बयान

rajnath singh
ANI
अंकित सिंह । May 14 2022 9:26PM

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि 2014 से जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है विश्व पटल पर भारत की विश्वसनीयता बड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब भारत जो कुछ भी कहता है पूरी दुनिया उसे गौर से सुनती है।

देश के रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह आज लखनऊ में थे। लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महंगाई के साथ साथ विश्व में बढ़ते भारत के प्रभाव पर भी जमकर बात की। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि 2014 से जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है विश्व पटल पर भारत की विश्वसनीयता बड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब भारत जो कुछ भी कहता है पूरी दुनिया उसे गौर से सुनती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक और घरेलू स्तर पर नए निवेश हो रहे हैं जिनसे उम्मीद है कि सप्लाई चैन पर बने दबाव में कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग के हालात को देखकर किया जा सकता है भविष्य के युद्धों की प्रकृति का आकलन: राजनाथ सिंह

लखनऊ से सांसद ने कहा कि PM ने कुछ समय पहले PM गति-शक्ति मास्टर प्लान को शुरू किया है जो लगभग 100 लाख करोड़ रुपये का है। सप्लाई चैन के लिए ये हमारा दीर्घकालिक योजना है। इसके साथ ही राजनाथ ने बढ़ती महंगाई पर भी बड़ी बात कही है। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि कोरोना महामारी और यूक्रेन संकट की वजह से देश में महंगाई बढ़ी है। सिंह ने कहा कि विकसित देश अमेरिका और चीन में भी वर्तमान समय में बहुत महंगाई है और कोरेाना संकट को खत्म करने के लिए हमारी सरकार ने जो भी कार्य किए हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन भी उसकी सराहना की है। 

इसे भी पढ़ें: सीमाओं की रक्षा करने वालों को सुविधाएं मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता : राजनाथ

रक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता और अन्य आय सहायता पहलों का उद्देश्य निजी उपभोग व्यय को महामारी से पहले के दिनों की दिशा में ले जाना है। निवेश और खपत के लिए हमारी घरेलू मांग तेजी से बढ़ रही है। हमारी अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने लखनऊ में विकास परियोजनाओं की चर्चा की और कहा कि यहां छह फ्लाईओवर (उपरिगामी सेतु) बन गये हैंऔर पांच नये स्वीकृत हो चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़