Rajnath Singh ने अग्निवीर योजना को बताया गेमचेंजर, कहा- वे 'सुरक्षावीर' के अलावा 'समृद्धिवीर' भी बनेंगे

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कि अग्निपथ भर्ती योजना सशस्त्र बलों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल है और यह भारतीय सेना को युवा दृष्टिकोण के साथ दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना सशस्त्र बलों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक प्रौद्योगिकी-प्रेमी, अच्छी तरह से सुसज्जित और युद्ध के लिए तैयार इकाई में बदलने में मदद करने वाली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गेम-चेंजिंग" अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक युवा, उच्च तकनीक और युद्ध के लिए तैयार सेना के साथ, भारतीय सशस्त्र बलों को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में बदलने में कार्य करेगी।

इसे भी पढ़ें: तवांग झड़प के बाद अपने पहले अरुणाचल दौरे से चीन को स्पष्ट संकेत दे गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इन 46,000 सैनिकों, वायुसैनिकों और नाविकों में से केवल 25% को अंततः पहले चार वर्षों के बाद अगले 15 वर्षों के लिए सेवा के लिए चुना जाएगा। शेष 75% प्रत्येक को 11.71 लाख रुपये के सेवा निधि निकास पैकेज के साथ डिमोबिलाइज किया जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के साथ हुए एमओयू के तहत इन अग्निवीरों को उपयुक्त 12वीं कक्षा के प्रमाणपत्र और स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी।  

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा