राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- मुझे उनका अत्यधिक स्नेह प्राप्त हुआ

By अनुराग गुप्ता | Aug 28, 2022

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा और उनका रिश्ता बड़े बाई और छोटे भाई का रहा और मुझे उनका अत्यधिक स्नेह प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें: 'भारत अब कमजोर नहीं रहा', राजनाथ सिंह बोले- हमें अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा, हम वसुधैव कुटुंबकम में करते हैं विश्वास 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा और उनका रिश्ता बड़े बाई और छोटे भाई का रहा और मुझे उनका अत्यधिक स्नेह प्राप्त हुआ। 1977 में वो स्वास्थ्य मंत्री थे और स्वास्थ्य मंत्री के रूप उन्होंने जिस प्रकार से भूमिका निभाई थी तो उस समय मंत्रिमंडल में सर्वाधिक लोकप्रिय मंत्री अगर कोई था तो वो थे।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुरुस्त दुरुस्त थी और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था चुरुस्त दुरुस्त है।

प्रमुख खबरें

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना

Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : Sanjay Raut