Rajnath Singh बांग्लादेश उच्चायोग गये, खालिदा जिया के लिए शोक संदेश लिखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश उच्चायोग गये और उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। ‘एक्स’ पर उच्चायोग पहुंचने की एक तस्वीर साझा करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘मैं नयी दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग गया था। मैंने पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और बांग्लादेश के लोगों के साथ हैं।’’

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं जिया का मंगलवार को ढाका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो के बाद मुस्लिम जगत में दूसरी महिला प्रधानमंत्री, जिया ने दशकों तक देश की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam Election 2026: प्रियंका गांधी एक्शन में, Congress फरवरी अंत तक जारी करेगी Candidates की पहली सूची

इन 2 देशों से होगी भारत की अगली बड़ी जंग! इजराइल ने क्या खुलासा कर दिया?

अचानक 70 देशों के जंगी जहाज आ पहुंचे भारत, क्या है बड़ा प्लान?

Delhi में अब सिर्फ ₹5 में भरपेट भोजन, CM Rekha Gupta ने किया 70 Atal Canteens का उद्घाटन