बिना नाम लिए Rajnath Singh ने pakistan को चेताया, बोले- युद्ध भी जीतेंगे और आतंकवाद का भी सफाया करेंगे

By अंकित सिंह | Dec 27, 2023

बुधवार को जम्मू पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्र में आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद वहां की जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज राजौरी का दौरा किया, जिसमें दो कैप्टन सहित चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। आतंकी हमले के बाद इलाके में तीन नागरिकों की भी मौत हो गई। राजौरी में सेना के जवानों से बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए और आतंकवाद को खत्म करने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election के लिए PM Modi ने दिया 50% का लक्ष्य, ये है पार्टी की पूरी प्लानिंग

इससे पहले दिन में सिंह और थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे जम्मू पहुंचे। पिछले सप्ताह गुरुवार को राजौरी सेक्टर में थानंडी के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें तीन अन्य कर्मी भी घायल हो गए थे। रविवार को राजौरी में एक पुष्पांजलि समारोह में मारे गए चार सैनिकों, नायक बीरेंद्र सिंह, राइफलमैन गौतम कुमार, नायक करण कुमार और राइफलमैन चंदन कुमार को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। यह घटना आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान हुई। ऑपरेशन 48 राष्ट्रीय राइफल्स क्षेत्र में हुआ।

प्रमुख खबरें

Pope Leo XIV Surgery | पोप लियो 14वें को हुआ फेफड़े का कैंसर, जेमेली अस्पताल में सर्जरी सफल, वेटिकन ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

China Export में जोरदार उछाल, सितंबर में 36.3 फीसदी की बड़ी बढ़त दर्ज

New York Mayor Zohran Mamdani ने Navratri और Durga Puja पर भारतीय समुदाय को दी बधाई

Bihar के वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, President Murmu ने जताया दुख