राजनाथ की नक्सलियों को चेतावनी, हिंसा दो छोड़ नहीं तो उचित जवाब देगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

पांडू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को नक्सलियों को हिंसा से दूर रहने के लिए चेताते हुए कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें उचित जवाब दिया जाएगा। झारखंड के लातेहार एवं पलामू जिले में शुक्रवार से जारी नक्सली हिंसा के मद्देनजर सिंह ने यह चेतावनी दी है। इस हिंसा में भाजपा के एक स्थानीय नेता और चार पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों की मौत हुई है।

बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सिंह ने कहा, ‘‘मैंने देखा है कि झारखंड में कई घटनायें हुई हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें किसी को भी बंदूक का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगी। उनलोगों को उचित जवाब दिया जाएगा।’’ नक्सलियों ने प्रदेश के लोहरदग्गा जिले में गड्ढा खोदने वाली मशीन को आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास की सरकार ने झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त किया: अमित शाह

इन तीनों जिलों में 30 नवंबर को प्रथम चरण में विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर बातचीत के लिए आने को कह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार