राजनाथ सिंह के आवास पर अजित डोभाल समेत खुफिया एजेंसियों के साथ चल रही बैठक

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2019

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आधिकारियों की बैठक चल रही है। यह बैठक सर्वदलीय बैठक के बाद बुलाई गई है, जिसमें आतंकवादी हमले से जुड़े हुए सबूतों की समीक्षा की जा रही है साथ ही साथ पाकिस्तान पर किस तरह से राजनीतिक प्रेशर बनाया जाए इस पर राय ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, जो भी हो सरकार के समर्थन में सारा विपक्ष

बता दें कि इस बैठक में एनएसए चीफ अजीत डोभाल, गृह सचिव और खुफिया एजेंसियों के कई बड़े अधिकारी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह को सभी विपक्षी दलों की तरफ से समर्थन प्राप्त हो चुका है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कड़ा से कड़ा कदम उठाएं।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम