राजनाथ सिंह की चेतावनी- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा, किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं

By अंकित सिंह | May 20, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए चीन और पाकिस्तान को बड़ा संदेश दे दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कह दिया कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा है और अगर इसे किसी ने छेड़ने की कोशिश की तो यह छोड़ेगा नहीं। अपने बयान में राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकती है। भारत अब कमजोर देश नहीं बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ बोले- 2014 के बाद विश्व पटल पर बढ़ी भारत की विश्वसनीयता, महंगाई को लेकर दिया यह बड़ा बयान

राजनाथ ने कहा कि भारत की अब दुनिया में इज्जत है। दूसरे देशों के भारतीय निवासियों ने मुझे बताया है कि वे अब सम्मानित महसूस करते हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारतीय कुछ कहते थे, किसी ने नहीं सुना। अब, पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा हथियार केवल बाहर से खरीदे जाते थे। भारत में कुछ भी नहीं बनता था। टैंक, रॉकेट, मिसाइल और गोला-बारूद सभी आयात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 309 वस्तुओं की एक सूची बनाई है जो एक निश्चित तिथि के बाद बाहर से नहीं खरीदी जाएंगी। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश - सबसे बड़ा आयातक माना जाता है - अब रक्षा में निर्यात करने वाले शीर्ष 25 देशों में है।

प्रमुख खबरें

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!