राजौरी में भाजपा नेता के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में घायल तीन साल के मासूम की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर आतंकवादियों द्वारा हथगोले से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को खांदली इलाके में भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर पर हुए हमले में उनके परिवार के सात सदस्य घायल हो गए जिसमें तीन साल का बच्चा वीर भी शामिल था। सूत्रों ने बताया कि राजौरी में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान वीर की मध्यरात्रि के आस-पास मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता