जम्मू कश्मीर के राजौरी में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, पांच घायल

Rajouri

जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में बृहस्पतिवार रात को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर पर ग्रेनेड से हुए हमले में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में बृहस्पतिवार रात को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर पर ग्रेनेड से हुए हमले में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खंडली इलाके में स्थित घर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और वह छत पर फट गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों से सवार बस पर हमला, इमरान सरकार ने भारत और अफगानिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

उन्होंने बताया कि हमले में घायल पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़