Rajouri Terror Killing: महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- वे कश्मीरियों को बदनाम करते हैं

By अंकित सिंह | Jan 04, 2023

राजौरी में हाल में ही आतंकी घटना को लेकर जम्मू कश्मीर की राजनीति गर्म है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से भाजपा और केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगा दिए हैं। राजौरी आतंकी हमले पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी को फायदा तब होता है जब कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जाते हैं क्योंकि वे अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक नैरेटिव चलाते हैं और कश्मीरियों को बदनाम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कि यह घटना क्यों हुई इस सवाल की कोई जवाबदेही नहीं है?

इसे भी पढ़ें: Rajouri Terror Attack ने जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद समाप्त होने के मोदी सरकार के दावों की पोल खोली

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों ने 14 घंटों के अंदर एक ही स्थान पर दूसरी बार हमला किया। सोमवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये। अधिकारियों के मुताबिक, डांगरी गांव में हुए विस्फोट में सानवी शर्मा (7) और विहान कुमार शर्मा (4) की मौत हो गई। इसी गांव में आतंकवादियों ने रविवार शाम गोलीबारी की थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट प्रीतम लाल नाम के व्यक्ति के घर के पास हुआ, जो रविवार शाम हुए आतंकी हमले के पीड़ित हैं। 

प्रमुख खबरें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश

विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी Goa सरकार: Vishwajit Rane