राजपाल यादव को हुआ था 9 साल छोटी लड़की से प्यार, जानें जिंदगी के अनसुने किस्से

By रेनू तिवारी | Mar 16, 2020

एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव की नई फिल्म काफी दिनों से फ्लोर पर नहीं आयी है। राजपाल यादव आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म जुड़वा 2 में नजर आये थे। इस फिल्म में उनका रोल काफी लंबा था। राजपाल यादव कमाल के कॉमेडियन है, वह अपने एक्सप्रेशन से ही लोगों को हंसा देते है। उन्होंने से अपने कॅरियर में हंगामा, हलचल, मुझसे शादी करोगी, क्या कूल हैं हम, फिर हेरा फेरी जैसी कई दमदार फिल्में की है। 

राजपाल यादव एक यादगार एक्टर है। राजपाल यादव जितना पर्दे पर हंसाते हैं वह निजी जिंदगी में ऐसे बिलकुल नहीं हैं। आज हम आपको राजपाल यादव की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: माहिरा खान की इस दुआ ने कर दी पाकिस्तानी औरतों की बोलती बंद, वीडियो आग लगा रहा है

राज पाल यादव की शादी आज से 16 साल पहले 2003 में राधा नाम की एक लड़की से की थी। राजपाल यादव की पत्नी राधा उनके 9 साल छोटी हैं। 10 मई 2003 को राजपाल यादव ने राधा के साथ साफ फेरे लिए थे। एक्टर की ये दूसरी शादी थी। राजपाल यादव की पहली पत्नी की मौत उस समय हो गई थी जब उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। मां की मौत हो गई थी लेकिन उनकी बच्ची सही सलामत थी। राजपाल ने अपनी बच्ची का नाम ज्योति रखा था। 

 

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'मेरी पत्नी राधा मुझसे 9 साल छोटी हैं। हमारी लव मैरिज हुई थी।' राजपाल और राधा की मुलाकात कनाडा में हुई थी, जब वो फिल्म 'द हीरो' की शूटिंग के लिए वहां गए थे। 

 

48 साल के एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी बेटी ज्योति की शादी काफी धूमधाम से की थी। सोशल मीडिया पर राजपाल यादव ने अपनी बेटी की शादी की तस्वीरें भी शेयर की थी। 

राजपाल यादव का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। उन्होंने अपना कॅरियर अपने दम पर बनाया। उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिला के गाँव में जन्में राजपाल यादव एक मीडिल क्लास फैमिली से तल्लुक रखते हैं।

प्रमुख खबरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में Kuldeep Yadav और वरुण को मौका मिलना मुश्किल: बहुतुले

Miyapur Land: Supreme Court का फैसला KCR और BRS के मुंह पर तमाचा, बोले Revanth Reddy

Bank of Baroda का Q2 Net Profit 36 प्रतिशत बढ़ा, 6,532 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया

Delhi High Court के फैसलों और IP डिवीजन की वैश्विक ख्याति, CJI Surya Kant ने सराहा