सुशांत मामले में NCB को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्कर की हुई पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले की जांच में नशीली वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले शख्स की पहचान कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: ऐसी फिल्मों में काम करना चाहती हूं जहां महिलाएं प्रमुख हों : पाउली दाम

अधिकारी के अनुसार ड्रग विक्रेता की पहचान साहिल शाह उर्फ साहिल फ्लैको के तौर पर की गयी है जो मुंबई का निवासी है और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह चलाता है। अधिकारी ने कहा, ‘‘शाह के दिवंगत अभिनेता राजपूत से जुड़े ड्रग मामले में शामिल होने का संदेह है।’’ अधिकारी के अनुसार मामले की जांच के दौरान शाह की भूमिका सामने आई थी। अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने ही राजपूत को ड्रग्स की आपूर्ति की थी।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती