मनीष सिसौदिया को राजू दास ने बताया कालनेमि

By Satya Prakash | Sep 13, 2021

अयोध्या। विधानसभा चुनाव से पहले रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे मनीष सिसौदिया के  बयान पर हनुमानगढ़ी के मुख्यपुजारी राजू दास का सवाल उठाया है। राजूदास ने कहा ने की जब राममंदिर बनाने के समर्थन कि बात थी तो यह सभी कालनेमि कहां थे। लेकिन अब जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। तो इन्हें भगवान राम की याद आ रही है। अभी तक यही लोग कहते थे कि राममंदिर की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम से भय खाकर सारे विपक्षी एक तरफ हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: राम की पैड़ी की भव्यता बढ़ाने वाले मंदिरों को मिलेगी प्राचीन झलक

बता दें कि आम आदमी पार्टी की अयोध्या में होने वाली तिरंगा संकल्प यात्रा से पूर्व अयोध्या के संतों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है, ऐसे में अब देखना यह है कि क्या आम आदमी पार्टी तिरंगा संकल्प यात्रा के जरिये विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने में कामयाब होगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन