Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, स्वास्थ्य में भी हो रहा सुधार

By अंकित सिंह | Aug 25, 2022

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आज 15 दिनों के बाद उन्हें होश आया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। 10 अगस्त को वर्कआउट करने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वह लगातार वेंटिलेटर पर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों के बाद आज होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी लगातार की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में अब सुधार देखने को मिल रहा है। कहीं ना कहीं, यह राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब होने के बाद से लगातार उनके लिए दुआएं की जा रही थी। 

इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'Vikram Vedha' का धमाकेदार टीज़र, सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा Hrithik-Saif का डेडली कॉम्बिनेशन

इससे पहले राजू श्रीवास्तव की बेटी ने मंगलवार को बताया था कि उनके पिता की हालत स्थिर है लेकिन वह अभी भी अचेतावस्था में हैं। श्रीवास्तव (58) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। दिल के दौरे वाले दिन ही अभिनेता की एंजियोप्लास्टी की गई थी। श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन के प्रतिभागियों में शामिल रहे। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत